Bihar Election 2025: JMM अकेले मैदान में उतरने को तैयार INDIA गठबंधन से दूरी का दिया संदेश

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि वह इस बार इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ सकती है।

पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि झामुमो बिहार में अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमारा बिहार में भी मजबूत संगठन है। अगर गठबंधन में हमें जगह नहीं मिलती तो हम खुद ही चुनाव लड़ेंगे। जब कोई बुला ही नहीं रहा है, तो हम ज़बरदस्ती क्यों जाएँ?"


गठबंधन धर्म की याद दिलाई

भट्टाचार्य ने कांग्रेस और आरजेडी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में हमने गठबंधन धर्म निभाया। पिछली बार आरजेडी का एक ही विधायक झारखंड में जीता था, लेकिन हमने उसे पूरे पांच साल मंत्री बनाए रखा। अब वही गठबंधन धर्म उन्हें बिहार में दिखाना चाहिए।

इन 12 सीटों पर नजर

झामुमो ने इस बार बिहार में झारखंड से सटी 12 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है, जहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। ये सीटें हैं:
तारापुर, 
कटोरिया, 
मनिहारी, 
झाझा, 
बांका, 
ठाकुरगंज, 
रुपौली, 
रामपुर, 
बनमनखी, 
जमालपुर, 
पीरपैंती और 
चकाई।

पार्टी का मानना है कि इन क्षेत्रों में आदिवासी आबादी अच्छी-खासी संख्या में है और झारखंड में किए गए विकास कार्यों व आदिवासी हितों की नीतियों का असर बिहार में भी दिख सकता है।

झामुमो इन इलाकों में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकों की शुरुआत कर चुका है और चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की इस रणनीति से बिहार चुनाव में नया मोड़ आ सकता है। अगर पार्टी अकेले मैदान में उतरती है तो इंडिया गठबंधन के लिए ये झटका साबित हो सकता है।



Comments

Popular posts from this blog

Vat Savitri Vrat 2025: क्यों मनाया जाता है वट सावित्री व्रत और क्यों बांधती हैं महिलाएं बरगद के पेड़ पर धागा? जानिए आसान भाषा में पूरी कहानी

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर जानिए उनके जीवन पर लिखी गई प्रमुख किताबें

FD और RD में क्या फर्क होता है? समझिए आसान भाषा में..!