Posts

Showing posts from June, 2025

आज World Kidney Cancer Day पर जानिए – किडनी में कैंसर क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?

Image
किडनी यानी हमारे शरीर की सफाई करने वाली मशीन। यह खून को छानती है, ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालती है और शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखती है। लेकिन जब इसी ज़रूरी अंग में कैंसर हो जाता है, तो शरीर की हालत बिगड़ने लगती है। हर साल जून के तीसरे गुरुवार को World Kidney Cancer Day मनाया जाता है ताकि लोग इस बीमारी के बारे में जानें और वक्त रहते सतर्क हो जाएं। भारत में भी हर साल बहुत से लोग किडनी कैंसर का शिकार हो रहे हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता और जब तक डॉक्टर को दिखाते हैं, तब तक बीमारी बढ़ चुकी होती है। इसलिए आज इस मौके पर आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किडनी में कैंसर क्यों होता है, इसके लक्षण क्या होते हैं और कैसे इससे बचा जा सकता है। किडनी में कैंसर क्यों होता है? किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी की कोशिकाएं बिना रुके बढ़ने लगती हैं और गांठ या ट्यूमर बना लेती हैं। इसका सबसे आम प्रकार होता है – Renal Cell Carcinoma. किडनी में कैंसर होने की बड़ी वजहें: सिगरेट पीना – जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनमें खतरा ज़्यादा होता है। मोटापा और खराब खानपान – जंक फूड और बढ़ता वजन कई बार कैंसर की ...

Bihar Election 2025: JMM अकेले मैदान में उतरने को तैयार INDIA गठबंधन से दूरी का दिया संदेश

Image
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि वह इस बार इंडिया गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीते सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि झामुमो बिहार में अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमारा बिहार में भी मजबूत संगठन है। अगर गठबंधन में हमें जगह नहीं मिलती तो हम खुद ही चुनाव लड़ेंगे। जब कोई बुला ही नहीं रहा है, तो हम ज़बरदस्ती क्यों जाएँ?" गठबंधन धर्म की याद दिलाई भट्टाचार्य ने कांग्रेस और आरजेडी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में हमने गठबंधन धर्म निभाया। पिछली बार आरजेडी का एक ही विधायक झारखंड में जीता था, लेकिन हमने उसे पूरे पांच साल मंत्री बनाए रखा। अब वही गठबंधन धर्म उन्हें बिहार में दिखाना चाहिए। इन 12 सीटों पर नजर झामुमो ने इस बार बिहार में झारखंड से सटी 12 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया है, जहां पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती...